Home

कांकेर विधानसभा क्षेत्र से शंकर ध्रुवा एवं अंतागढ़ विधासभा क्षेत्र से विक्रम देव उसेंडी ने आज अपना नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किया,……

 कांकेर विधानसभा क्षेत्र से शंकर ध्रुवा एवं अंतागढ़ विधासभा क्षेत्र से विक्रम देव उसेंडी ने आज अपना नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किया,……

 

◾कांकेर – नामांकन के तीसरे दिन दो ने किया दाखिल,
15 ने प्राप्त किए नामनिर्देशन पत्र,
  • ◾विधानसभा आम निर्वाचन-2023
◾अनूप शर्मा ◾
कांकेर ( बस्तर बन्धु ) – 17 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर विधानसभा क्षेत्र के लिए नाम-निर्देशन पत्र 13 अक्टूबर से प्रारम्भ हो गया है। नामांकन के तीसरे दिन आज अंतागढ़ और कांकेर विधानसभा क्षेत्र के लिए दो अभ्यर्थियों ने अपना नाम-निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा किया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें निर्वाचन अवधि में आदर्श आचरण की शपथ भी दिलाई। इसी तरह आज कुल 15 लोगों के द्वारा नाम-निर्देशन पत्र क्रय किए गए।
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए ग्राम घोटूलबेड़ा निवासी श्री विक्रम देव उसेण्डी और कांकेर विधानसभा क्षेत्र से ग्राम मुड़पार (दखनी) निवासी श्री शंकर ध्रुवा ने आज अपना नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किया, जबकि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए किसी ने भी नाम-निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया। इसी क्रम में आज 15 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया, जिनमें अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 79 के लिए आज कुल 09 संभावित अभ्यर्थी पखांजूर तहसील के ग्राम मरोड़ा निवासी श्री मानचु मण्डावी, भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम बीरकोंदल निवासी श्री नरहरदेव गावड़े, अंतागढ़ तहसील के ग्राम कोदागांव निवासी श्री संतराम सलाम, पखांजूर तहसील के ग्राम बारदा निवासी श्री रूपसिंह  पोटाई, अंतागढ़ तहसील के ग्राम आमागांव निवासी श्री कुंवरसिंह ध्रुव, आमाबेड़ा तहसील के ग्राम कोकवर (अर्रा) निवासी श्री रमेश मण्डावी, अंतागढ़ तहसील के ग्राम कुहुचे निवासी श्री रामनारायण उसेण्डी तथा श्रीमती सविता पवार और पखांजूर से श्री मंतूराम पवार ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये।
इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 के अंतर्गत आज कुल 06 संभावित अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र क्रय किया। इनमें दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम नेड़गांव निवासी श्रीमती निर्मला कोमरा, तहसील दुर्गूकोंदल के ग्राम कोदापाखा निवासी श्री देवलाल नरेटी, भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम मुंगवाल निवासी श्री कोमलसिंह हुपेण्डी, चारामा तहसील के ग्राम गायतापारा उड़कुड़ा निवासी श्री अकबर कोर्राम, दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम ईरागांव निवासी श्री चैनूराम सिवाना और दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम खुटगांव निवासी श्री श्यामलाल नरेटी ने नाम-निर्देशन पत्र क्रय किया। कांकेर विधानसभा क्षेत्र से आज एक भी नाम-निर्देशन पत्र क्रय नहीं किया गया।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button