कांकेर शहर के गणेश विसर्जन उत्सव में समस्त गणेशोत्सव समितियों का होगा सम्मान….. युवा समाज सेवक व छात्र नेता आदीप शर्मा द्वारा की गई अभिनव पहल….
गणेश विसर्जन उत्सव को लेकर गणेश समितियों के साथ साथ शहरवासियों में भी गजब का उत्साह


कांकेर शहर के समस्त गणेशोत्सव समितियों का होगा सम्मान….
◾आयोजन को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह…..
( बस्तर बन्धु )
-
कांकेर – इस वर्ष कांकेर शहर में समाज सेवा से जुड़े हुए तथा युवा छात्र नेता आदीप शर्मा (मिंटू ) द्वारा
विध्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के होने वाले विसर्जन के अवसर को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया हैं…..युवा छात्र नेता द्वारा उक्त आयोजन को एक नए एवं अनोखे तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है …..जिसकी सारी तैयारियां कर ली गई हैं……प्रति वर्ष नगर में बहुत सी समितियों के द्वारा जिसमें बड़ी संख्या में बच्चो , नवजवान साथीयों के साथ साथ वरिष्ठजनों,माताओं,बहनों के द्वारा अपनी अपनी श्रद्धा,भक्ति, एवं शक्ति के अनुसार भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करतें हैं और पुरे श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन करते है…..उनके द्वारा 11 दिन तक पूरे विधि विधान के साथ पूजन के पश्चात बड़े ही धूम धाम के साथ श्री गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन भी किया जाता है….भविष्य में उक्त परंपरा शहर में और भी बेहतर तरीके से आयोजित किए जाते रहें इस सोच को लेकर… आयोजन समितियों को प्रत्साहित किए जाने हेतु यह आयोजन किया जा रहा हैं……उक्त भव्य आयोजन के माध्यम से निश्चित रूप से नगर में गणेश स्थापना करने वाले सभी समितियों के सदस्यों में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा जिससे आने वाले समय में और भी भव्य तरीके से भगवान श्री गणेश जी की स्थापना की जा सकेगी…..इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए शहर के युवा समाज सेवक एवं छात्र नेता आदीप शर्मा (मिंटू) के द्वारा सभी गणेशोत्सव समिति का सम्मान करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा हैं…. यह आयोजन शहर के मुख्य मार्ग में गणेश विसर्जन एवं झांकी के दिन क्रमशः सभी समितियों का सम्मान किया जायेगा उक्त आयोजन को लेकर शहर के सभी सामाजिक , राजनितिक संगठनो, समस्त गणेशोत्सव समितियों के साथ साथ समस्त नगरवासियों में भारी उत्साह व्याप्त है।
