राष्ट्रीय राजमार्ग 30 नानंदमारा पुल की हालत खस्ताहाल….दो वर्ष पूर्व प्रशासन को किया गया था आगाह लेकिन नहीं ली गई सूध…..प्रशासन ने रूट चार्ट जारी किया..…
नए पुल का काम अभी तक चालू नहीं हुआ....प्रशासन के रुट चार्ट के भरोसे आखिर जनता को कब तक चलना होगा.....

एन एच 30 के नाँदनमारा पुल की हालत खस्ताहाल
,,,,,
प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए रूट चार्ट बदला,,,,,
,,,,
▪️अनूप शर्मा▪️
(बस्तर बन्धु)
कांकेर – प्रशासन को दो वर्ष पूर्व 11 सितंबर 2021को वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक शर्मा, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्यनितिन पोटाई,हरनेक सिंह औजला,अनूप शर्मा ,शिवभान सिंग ठाकुर,राजकुमार चोपड़ा,आदीप शर्मा कलेक्टर को अपर कलेक्टर के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराते हुए माकड़ी पुल के जर्जर होने संबधी ज्ञापन सौंपा गया था,परंतु इस मामले की गंभीरता को समझने का प्रयास नही किया गया और ना ही कोई भी आवश्यक कार्यवाही की गई,जिसकी ये परिणीति है की आज टीम ने भारी वाहनों की आवजाही पर रोक लगा दिया हैं….प्रशासन गंभीर होता तो कम से कम नए पुल का निर्माण अब तक हो गया होता….अब जनता भगवान भरोसे हैं……फिलहाल प्रशासन ने वाहनों का रूट चार्ट जारी कर दिया…..अब आम जनता को प्रशासन द्वारा जारी किए गए रूट चार्ट के हिसाब से चलना होगा….नया पुल कब तक बनेगा….पुराने पुल की मरम्मत कब तक और किस स्तर ( गुणवत्ता का आधार) पर की जाएगी यह अभी तक किसी को भी नहीं मालूम हैं…..तब तक आम जनता का परेशान होना तय हैं । राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के नाँदन मारा पुल (माइलस्टोन 133 किलोमीटर) क्षतिग्रस्त होने के कारण तत्काल मरम्मत कार्य की आवश्यकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा मरम्मत कार्य किया जाना है।
इस दौरान दिनांक 22 जुलाई से नेशनल हाईवे पर चलने वाली वाहनों का डायवर्सन रूट इस प्रकार रहेगा—
▪️(अ) जगदलपुर से रायपुर जाने वाले मालवाहक तथा बड़े वाहन ,,,
केशकाल से विश्रामपुरी, नगरी, धमतरी होते हुए रायपुर जाएंगे,,,,,
▪️सवारी बसें ▪️
जगदलपुर से कांकेर होकर धमतरी जाने वाली बसों को कांकेर ,गोविंदपुर, नांदन मारा, कोड़े जुंगा, बार देवरी, देवरीचौक, माकड़ी, धमतरी, रायपुर,,,,,।
▪️( ब) रायपुर से जगदलपुर की ओर जाने वाले वाहनों का रूट,,,,
मालवाहक/ बड़े वाहन,,,,
माकड़ी चौक से देवरी चौक,बार देवरी,कोड़ेजुंगा,कृषिविज्ञान केंद्र कांकेर,कोंडागांव ,जगदलपुर,,,
▪️सवारी बसें,,,,,▪️
रायपुर धमतरी की ओर जाने वाली बसों को माकड़ी चौक से देवरी चौक, बार देवरी, कोडेजुंगा, कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर बस स्टैंड, कांकेर ,कोंडागांव, जगदलपुर,,,,
▪️पुल की खराब स्थिति को देखते हुए मरम्मत होने तथा आगामी सूचना तक यही रूट चार्ट लागू रहेगा,,,,।
