Home

13 नवंबर को नरहर देव हाई स्कूल के सभागार में होगा युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार संघ सृजन का भव्य नाट्य मंचन,,,,,

कार्यक्रम 13 नवम्बर 2025, शाम 5ः30 बजे से कांकेर शहर के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर के सभागार डोम में आयोजित होगा ।

13 नवंबर को नरहर देव स्कूल सभागार में होगा युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार संघ सृजन का भव्य नाट्य मंचन,,,,,

( बस्तर बन्धु )

कांकेर- हम सभी कांकेर वासियों के लिये अत्यंत ही हर्ष का विषय हैं कि देश में चल रहें इस अमृत काल के अवसर पर  कांकेर  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) इस वर्ष अपने 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मना रहे हैं ।

इसी अमृत काल में शताब्दी वर्ष पूर्ण होनें के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जीवन और विचारों पर आधारित एक भव्य नाट्य मंचन का आयोजन कर रहा हैं। यह कार्यक्रम 13 नवम्बर 2025, शाम 5ः30 बजे से कांकेर शहर के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली नरहरदेव  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर के सभागार डोम में आयोजित होगा ।

कांकेर जिला नाट्य आयोजन समिति के संयोजक सोनसाय साहु,सह संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल सिंह तोमर-जिला संघ चालक ,पोखन सिन्हा-जिला कार्यवाहक,रामदयाल साहु- विभाग प्रचारक,विवेक वर्मा जी- जिला प्रचारक,जीवन मीनपाल- जिला बौध्दिक प्रमुख,विष्णु दत्त पांडेय- जिला व्यवस्था प्रमुख,गोपाल प्रसाद पांडेय- कार्यालय प्रमुख,राजेश यादव- शारीरिक प्रमुख,महेंद्र क्षत्रिय,शुभम सोनी ने बताया कि ”आर.एस.एस. के शताब्दी वर्षगांठ को ऐतिहासिक रूप से यादगार बनाने के लिए यह नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जा रही है । यह नाटक डॉ. हेडगेवार के संघर्षपूर्ण जीवन, संगठन निर्माण की यात्रा और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।“

कांकेर जिला नाट्य आयोजन समिति के संयोजक सोनसाय साहु,सह संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री टंकराम वर्मा जी, राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता कांकेर सांसद माननीय भोजराज नाग जी, विशिष्ट अतिथियों मे प्रमुख रुप से टोपलाल वर्मा, माननीय प्रांत संघ संचालक,कांकेर विधायक माननीय आशाराम नेताम जी, माननीय विक्रम देव उसेंडी जी, विधायक अंतागढ़, माननीय आसकरण ध्रुव जी, जिला महासचिव ध्रुव गोड़ समाज, माननीय अरुण कौशिक जी, अध्यक्ष, कांकेर नगर पालिका परिषद, माननीय शिशुपाल शोरी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय गोंडवाना गोड़ महासभा, माननीय काशी प्रसाद तिवारी जी, मा. विभाग संघचालक उत्तर बस्तर विभाग, माननीय महेश जैन जी, जिला अध्यक्ष भाजपा कांकेर जिला हैं जिनकी गरिमामयी उपस्थिति  में कार्यक्रम संपन्न होगा l

भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष महेश जैन ने बताया कि युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार जी नाट्य मंचन का मुख्य उद्देश्य डॉ. हेडगेवार के जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण, संगठन निर्माण की यात्रा और उनके संघर्षों को दर्शकों के सामने जीवंत करना है। यह नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के पीछे के कारणों, डॉ. हेडगेवार की प्रेरणादायक जीवनशैली और उनके बलिदान की कहानी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करके लोगों को प्रेरित करने का प्रयास करता है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारीयों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण भी लगे हुए जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन,जिला महामंत्री राजा पांडेय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चैहान,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा देवनानी,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बृजमोहन तिवारी,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक के अलावा ज़िला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारीगण,नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव सहित सभी पार्षद लगे हुए हैं l

आयोजन समिति ने कहा कि यह आयोजन समाज को संगठन, समर्पण और सेवा की भावना से जोड़ने का कार्य करेगा नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को डॉ. हेडगेवार के राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण से परिचित कराया जाएगा । यह प्रस्तुति न केवल शैक्षणिक दृष्टि से उपयोगी होगी, बल्कि युवाओं में देशप्रेम, अनुशासन और निष्ठा की भावना को भी सशक्त बनाएगी । यह कार्यक्रम बस्तर के लिए गर्व का क्षण है जहाँ शिक्षा और संस्कार का संगम देखने को मिलेगा।

आयोजकों ने कांकेर वासियों और कांकेर जिले के समस्त नागरिक बंधुओं से अनुरोध किया है कि ”हम सभी अपने परिवार सहित इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और डॉ. हेडगेवार के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने का संकल्प लें ।“ भारतीय जनता पार्टी और आर.एस.एस. पदाधिकारियों ने भी नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उक्त जानकारी भाजपा शहर मंडल के उपाध्यक्ष अनूप शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति  जारी कर दी हैं l

*13 नवंबर को नरहर देव स्कूल में होगा युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार संघ सृजन का भव्य नाट्य मंचन,,,,,*

कांकेर- हम सभी कांकेर वासियों के लिये अत्यंत ही हर्ष का विषय हैं कि देश में चल रहें इस अमृत काल के अवसर पर कांकेर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) इस वर्ष अपने 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मना रहे हैं ।

इसी अमृत काल में शताब्दी वर्ष पूर्ण होनें के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जीवन और विचारों पर आधारित एक भव्य नाट्य मंचन का आयोजन कर रहा हैं। यह कार्यक्रम 13 नवम्बर 2025, शाम 5ः30 बजे से कांकेर शहर के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर डोम में आयोजित होगा ।
कांकेर जिला नाट्य आयोजन समिति के संयोजक सोनसाय साहु,सह संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल सिंह तोमर-जिला संघ चालक ,पोखन सिन्हा-जिला कार्यवाहक,रामदयाल साहु- विभाग प्रचारक,विवेक वर्मा जी- जिला प्रचारक,जीवन मीनपाल- जिला बौध्दिक प्रमुख,विष्णु दत्त पांडेय- जिला व्यवस्था प्रमुख,गोपाल प्रसाद पांडेय- कार्यालय प्रमुख,राजेश यादव- शारीरिक प्रमुख,महेंद्र क्षत्रिय,शुभम सोनी ने बताया कि ”आर.एस.एस. के शताब्दी वर्षगांठ को ऐतिहासिक रूप से यादगार बनाने के लिए यह नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जा रही है । यह नाटक डॉ. हेडगेवार के संघर्षपूर्ण जीवन, संगठन निर्माण की यात्रा और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।“

भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष महेश जैन ने बताया कि युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार जी नाट्य मंचन का मुख्य उद्देश्य डॉ. हेडगेवार के जीवन, राष्ट्र के प्रति समर्पण, संगठन निर्माण की यात्रा और उनके संघर्षों को दर्शकों के सामने जीवंत करना है। यह नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के पीछे के कारणों, डॉ. हेडगेवार की प्रेरणादायक जीवनशैली और उनके बलिदान की कहानी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करके लोगों को प्रेरित करने का प्रयास करता है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारीयों के अलावा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण भी लगे हुए जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन,जिला महामंत्री राजा पांडेय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चैहान,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा देवनानी,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बृजमोहन तिवारी,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक के अलावा ज़िला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारीगण,नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव सहित सभी पार्षद लगे हुए हैं l

आयोजन समिति ने कहा कि यह आयोजन समाज को संगठन, समर्पण और सेवा की भावना से जोड़ने का कार्य करेगा नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को डॉ. हेडगेवार के राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण से परिचित कराया जाएगा । यह प्रस्तुति न केवल शैक्षणिक दृष्टि से उपयोगी होगी, बल्कि युवाओं में देशप्रेम, अनुशासन और निष्ठा की भावना को भी सशक्त बनाएगी । यह कार्यक्रम बस्तर के लिए गर्व का क्षण है जहाँ शिक्षा और संस्कार का संगम देखने को मिलेगा।

आयोजकों ने कांकेर वासियों और कांकेर जिले के समस्त नागरिक बंधुओं से अनुरोध किया है कि ”हम सभी अपने परिवार सहित इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और डॉ. हेडगेवार के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने का संकल्प लें ।“ भारतीय जनता पार्टी और आर.एस.एस. पदाधिकारियों ने भी नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उक्त जानकारी भाजपा शहर मंडल के उपाध्यक्ष अनूप शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी हैं l

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button