Home

आस्था शर्मा को मिला पी-एच.डी. अवार्ड……आस्था शर्मा….विद्या-वाचस्पति उपाधि से पूर्व एम.ए. (हिंदी), एम.एड., एम.फिल. (शिक्षा) तथा पी.जी.डी.सी.ए. की उच्च डिग्री प्राप्त कर चुकी हैं…..

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कॉलेज के स्टॉफ के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने बधाइयाँ प्रेषित की है।

Bआस्था शर्मा को मिला पी-एच.डी. अवार्ड
—————————————-

◾ आस्था शर्मा की इस विद्या-वाचस्पति उपाधि से पूर्व उन्होंने एम.ए. (हिंदी), एम.एड., एम.फिल. (शिक्षा) तथा पी.जी.डी.सी.ए. की उच्च डिग्री प्राप्त कर चुकी हैं……

◾बस्तर बन्धु◾

कांकेर :- शा. शिक्षा महाविद्यालय कांकेर में सहायक प्राध्यापक के पद में कार्यरत श्रीमती आस्था शर्मा को “कांकेर जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के सीखने की शैली और शैक्षणिक उपलब्धि का उनके मस्तिष्क गोलार्द्ध प्रभुत्व पर प्रभाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर मैट्स विश्वविद्यालय, आरंग – रायपुर (छ.ग.) द्वारा पी-एच.डी. उपाधि प्रदान की गई है। उक्त शोधकार्य उन्होंने *डॉ. प्रज्ञा झा, सह – प्रध्यापक* के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया।

आस्था शर्मा की इस विद्या-वाचस्पति उपाधि से पूर्व उन्होंने एम.ए. (हिंदी), एम.एड., एम.फिल. (शिक्षा) तथा पी.जी.डी.सी.ए. की उच्च डिग्री प्राप्त की हैं, तथा वे एक विद्वान महिला शिक्षक के रूप में पहचानी जाती हैं। इनके इस उच्चतम शिक्षा के ज्ञान का लाभ बी.एड. प्रशिक्षार्थियों को मिलेगा जिससे अध्यापन कार्य में गुणात्मक सुधार आएगा। आस्था शर्मा के पति डॉ. राकेश ओझा हैं जो जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ हैं।

डॉ. श्रीमती आस्था शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूर्वा शर्मा, डाइट कांकेर के प्राचार्य आनन्द गुप्ता, सहायक प्राध्यापक डॉ. कृष्णमूर्ति शर्मा, दिनेश साहू, रामरुद्र गिरि, श्रीमती डेमिन साहू एवं कार्यालयीन स्टॉफ सुरेश मिश्रा, उषा किरण शर्मा, शोभित राम कोर्राम, कमलेश एक्का तथा वासु मंडावी के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने बधाइयाँ प्रेषित की है।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button