शीतलापारा मंदिर के तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य समाप्ति के बाद भी निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी हुई हैं जिसके चलते आए दिन होती रहती हैं दुर्घटनाएं…..वार्डवासी नाराज….
शीतलापारा तालाब में लगाई गई लाईट की रोशनी बहुत ही कम.... लाईट के नाम पर केवल खानापूर्ति.....सड़क में लगाए गए टाईल्स भी उखडने लगे हैं.....

-
- शीतलापारा मंदिर के तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य समाप्ति के बाद भी निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी हुई हैं जिसके चलते आए दिन होती रहती हैं दुर्घटनाएं…..वार्डवासी नाराज….

◼️शीतलापारा तालाब में लगाई गई लाईट की रोशनी बहुत ही कम…. लाईट के नाम पर केवल खानापूर्ति…..सड़क में लगाए गए टाईल्स भी उखड़ने लगे हैं…..
( बस्तर बन्धु )
कांकेर – कांकेर नगर के शीतलापारा तालाब के सौदार्यकरण के तहत तालाब के चारों ओर बाउंड्रीवॉल,तालाब में पिचिंग वर्क के तहत टाईल्स तथा विद्युतीकरण कार्य के साथ साथ शीतलापारा,RES मार्ग पर तालाब के किनारे किए गए बाउंड्रीवॉल से लेकर डामर रोड तक टाईल्स भी लगाए गए है जो निर्माण किए जाने के कुछ दिनों के बाद से ही उखड़ने लग गए है और निर्माण किए जाने के बाद रेत,गिट्टी भी वही पड़े हुए हैं जिससे दुपहिया वाहने आए दिन स्लिप होती रहती हैं कई बार लोग गिरते गिरते बचे हैं हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं….ठेकेदार द्वारा उक्त कार्य लापरवाही को प्रदर्शित करता हैं…..संबंधित विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर उक्त स्थल की सफाई कराई जानी चाहिए एवं निकले हुए टाईल्स को तत्काल लगवाए भी जाने चाहिए ताकि बाद में पूरा भी ना निकल जाएं….इसके अलावा जो LED बल्ब लगाए गए है उसकी रोशनी भी बहुत कम हैं जो मात्र चिमनी जैसी रोशनी देती हैं जबकि रोड तरफ अधिक रोशनी वाली स्ट्रीट लाईट लगाई गई हैं…..इस क्षेत्र में आए दिन भालू निकलते रहते हैं सौंदर्यकरण के बाद लोग वॉकिंग करनें भी आने लगे हैं जिसे देखते हुए रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।**कांकेर नगर के शीतलापारा तालाब के सौदार्यकरण के तहत तालाब के चारों ओर बाउंड्रीवॉल,तालाब में पिचिंग वर्क के तहत टाईल्स तथा विद्युतीकरण कार्य के साथ साथ शीतलापारा,RES मार्ग पर तालाब के किनारे किए गए बाउंड्रीवॉल से लेकर डामर रोड तक टाईल्स भी लगाए गए है जो निर्माण किए जाने के कुछ दिनों के बाद से ही उखड़ने लग गए है और निर्माण किए जाने के बाद रेत,गिट्टी भी वही पड़े हुए हैं जिससे दुपहिया वाहने आए दिन स्लिप होती रहती हैं कई बार लोग गिरते गिरते बचे हैं हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं….ठेकेदार द्वारा उक्त कार्य लापरवाही को प्रदर्शित करता हैं…..संबंधित विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर उक्त स्थल की सफाई कराई जानी चाहिए एवं निकले हुए टाईल्स को तत्काल लगवाए भी जाने चाहिए ताकि बाद में पूरा भी ना निकल जाएं….इसके अलावा जो LED बल्ब लगाए गए है उसकी रोशनी भी बहुत कम हैं जो मात्र चिमनी जैसी रोशनी देती हैं जबकि रोड तरफ अधिक रोशनी वाली स्ट्रीट लाईट लगाई गई हैं…..इस क्षेत्र में आए दिन भालू निकलते रहते हैं सौंदर्यकरण के बाद लोग वॉकिंग करनें भी आने लगे हैं जिसे देखते हुए रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
