24 सितंबर को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का जिला स्तरीय सभा कांकेर मेलाभाटा में होगा आयोजित…..
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला एवम अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों का होगा आगमन.....

24 सितंबर को कांकेर में आयोजित होगा विशाल आमसभा
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का जिला स्तरीय सभा कांकेर मेलाभाटा में होगा आयोजित…..
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला एवम अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों का होगा आगमन
( बस्तर बन्धु )
कांकेर – भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा कांकेर के तत्वधान में 24 सितम्बर को कांकेर के मेला भाटा मैदान में एक बड़ी आमसभा आयोजित होने जा रही है। जानकारी के अनुसार आम सभा से पहले कांकेर में एक विशाल रैली भी निकाली जाएगी जिसके बाद यह रैली मेला भाटा मैदान पहुंचेगी और फिर सभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में पूरे जिले भर से हजारों लोगों के जुटने की संभावना है। वही इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां भी जोरों शोरो से चल रही है।भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा कांकेर के तत्वधान में 24 सितम्बर को कांकेर के मेला भाटा मैदान में एक बड़ी आमसभा आयोजित होने जा रही है। जानकारी के अनुसार आम सभा से पहले कांकेर में एक विशाल रैली भी निकाली जाएगी जिसके बाद यह रैली मेला भाटा मैदान पहुंचेगी और फिर सभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में पूरे जिले भर से हजारों लोगों के जुटने की संभावना है। वही इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां भी जोरों शोरो से चल रही है।
प्रदेश में राजनीतिक हलचलें जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे बढ़ते जा रही है उसी के तहत भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एक बड़ी सभा कांकेर में आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला 23 सितम्बर की देर शाम कांकेर पहुंचेगी। इसके साथ ही अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी का भी आगमन होगा।
विदित हो कि नशा मुक्ति के नारे के साथ पार्टी चुनावी मैदान में उतरने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रही हैं।

उसी के तहत पार्टी ने लगभग 30 विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी है। इसके साथ ही पूरे 90 विधानसभा सीट पर पार्टी के चुनाव लड़ने की तैयारियां चल रही है। उसी के तहत एक बड़ा और अहम कार्यक्रम कांकेर में आयोजित होगा। पार्टी जिलाध्यक्ष थाकेश माहला ने बताया कि यह अब तक का जिले का सबसे विशाल आम सभा आयोजित होने जा रही है जिसमें हमारी पार्टी के द्वारा सभी वर्ग के लोगों का आवाहन किया गया है। सभा के दौरान बहुत से नए लोग हमारी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे साथ ही साथ पार्टी की विचारधारा को व्यापक स्तर पर प्रचारित और प्रसारित करने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे कांकेर जिले से हजारों लोगों की उपस्थिति रहेगी उसके साथ ही साथ पूरे प्रदेश के हर जिलों से संगठन और पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही है शहर में पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं और व्यापक स्तर पर कांकेर जिले में प्रचार प्रसार चल रहा है।
