Home

मैराथन धावक गजेंद्र को मिला शहीद विद्याचरण शुक्ल सम्मान…..

राजीव भवन में हुआ आयोजन....

मैराथन धावक गजेंद्र को मिला शहीद विद्याचरण शुक्ल सम्मान…..

( बस्तर बन्धु )

कांकेर – गोविंदपुर कांकेर के निवासी अंतर्राष्ट्रीय मैराथन धावक गजेंद्र यादव को विगत दिनों रायपुर के राजीव भवन में उनकी खेल संबंधित सेवाओं एवं कीर्ति- मानों हेतु राष्ट्रीय स्तर के, शहीद विद्याचरण शुक्ल  पुरस्कार / सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित अनेक दिग्गज राजनीतिक हस्तियां तथा खेल जगत की विख्यात हस्तियां उपस्थित थीं गजेंद्र यादव के साथ ही प्रदेश के अनेक युवा खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए । उल्लेखनीय है कि गजेंद्र यादव अपनी बाल्यावस्था से ही दौड़ एवं एथलेटिक्स के कुशल खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अनगिनत पुरस्कार / सम्मान प्राप्त किए हैं तथा कांकेर का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा दिया है । सिंगापुर, मलेशिया, बांग्लादेश आदि में अंतर्राष्ट्रीय (42 किलोमीटर ) मैराथन दौड़ में पदक जीतने के अलावा उन्होंने देश-विदेश में इतनी अधिक ट्रॉफियां  प्राप्त की हैं कि एक कमरा भर गया है । फिलहाल वे पुलिस विभाग में अपनी खेल संबंधी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्हें शहीद विद्या चरण शुक्ल सम्मान प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ के पुलिस डीजीपी ,बस्तर तथा कांकेर  के आईजी, डीआईजी, कांकेर के पुलिस अधीक्षक पटेल साहब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर साहब एवं एसडीओ खान साहब के अलावा विभागीय साथियों से भी बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं। उनके पुरस्कृत/ सम्मानित होने पर कांकेर के नागरिकों में भी हर्ष है।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button