Home

खेल अलंकरण से विभूषित गजेंद्र यादव को मिल रहीं हैं,,,,देशभर से बधाइयां,,,,

खेल अलंकरण से विभूषित गजेंद्र यादव को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं,,,,

◾बस्तर बन्धु◾

काँकेर । सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय 42 किलोमीटर मैराथन धावक गोविंदपुर कांकेर निवासी गजेंद्र यादव को विगत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने एक समारोह में शहीद विनोद चौबे खेल सम्मान राज्यस्तरीय अलंकरण प्रदान किया, जो मास्टर एथलेटिक्स के लिए था। उनके साथ कांकेर के ही श्री अनुपम जोफ़र को भी वेटरन एथलेटिक्स हेतु शहीद विनोद चौबे खेल सम्मान प्राप्त हुआ। इनमें गजेंद्र यादव पुलिस विभाग से संबद्ध हैं और उन्हें 10 दिनों पूर्व ही बस्तर रेंज के आईजी पुलिस श्री सुंदर राजन द्वारा गोल्ड मेडल से अलंकृत किया गया था। उपर्युक्त पुरस्कारों एवं सम्मानों के कारण गजेंद्र यादव को न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि उड़ीसा ,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि से भी बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिनमें समस्त पुलिस विभाग, आईजी साहब, डीआईजी साहब एवं जगदलपुर के एडिशनल एसपी साहब जगदलपुर के ही आर आई भुवनेश्वर नाग साहब तथा प्रशिक्षक गण नबी मोहम्मद एवं ताजुद्दीन साहब के नाम उल्लेखनीय हैं। एक वक्त में श्री गजेंद्र यादव ने खेल को ही अपने जीवन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि वह नई पीढ़ी के बच्चों को भी खेल प्रशिक्षण दे रहे हैं और भविष्य में भी खेल जगत की सेवा करते रहेंगे।

Bastar Bandhu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button