शिक्षित युवा आदिवासी नेता नितिन पोटाई ने कांग्रेस से टिकट हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की…..
कांकेर विधानसभा से नितिन पोटाई के नाम की चर्चा....

कांग्रेस के युवा आदिवासी नेता एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई ने कांकेर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ टिकिट हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की…

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

(बस्तर बन्धु)
कांकेर – आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव हेतु अपनी सशक्त दावेदारी प्रस्तुत करतें हुए आज अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई ने कांकेर जिला कांग्रेस के महामंत्री रामनाथ जैन को उनके निवास जाकर कांग्रेस पार्टी से टिकट दिए जाने हेतु अपना आवेदन सौंपा…..कांकेर शहर में पले बढ़े एवं इसी शहर से अपनी शिक्षा ग्रहण करनें वाले बहुत ही संस्कारित और प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखनें वाले शिक्षित ऊर्जावान युवा आदिवासी नेता नितिन पोटाई….. जिनके पिता स्व.गंगदेव पोटाई जी इसी कांकेर शहर के शासकीय भानूप्रतापदेव महाविधालय में प्राध्यापक रहें हैं…..जिनके परिवार से स्व.राम प्रसाद पोटाई जी संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य भी रहें…..लेकिन अब तक इनके परिवार के किसी सदस्य को अवसर प्राप्त नहीं हुआ हैं….इस बार कांकेर शहर एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र की जनता पोटाई परिवार को मौका देना चाह रही हैं…..यदि कांग्रेस हाई कमान नितिन पोटाई को अवसर प्रदान करती हैं तो उनकी जीत निश्चित हैं…..नितिन पोटाई छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े हुए हैं और अनेक पदों पर रहकर बखूबी अपनी जिम्मेदारी उन्होंने निभाई हैं,भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी युवा प्रत्याशी को उतारा गया हैं यदि भाजपा को हराना हैं तो नितिन पोटाई को कांग्रेस से टिकट देना होगा,आशा हैं कांग्रेस के बड़े नेता इस पर अवश्य विचार करेंगे।
